अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- अम्बेडकरनगर। पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे दुराचार के आरोपी को प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय की अगुवाई में टीम ने गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आशामधुपर निवासी अजय उर्फ हीरालाल पुत्र दीपनारायण को मुखबिर की सूचना पर सिझौली ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल शैलेष मिश्र व दिलीप यादव साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...