कोतवाली पुलिस ने खोए हुए बालक को किया परिजनों के सुपुर्द
उरई, जून 11 -- जालौन। संवाददाता जालौन कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक खोए हुए पांच वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाने का कार्य किया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।गुरुवार सुबह ग्राम छानी निवासी सौरभ और विकास को एक छोटा बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। दोनों युवकों ने जिम्मेदारी और मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित जालौन कोतवाली पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम ऋषि राज पुत्र विनय गुप्ता, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी मोहल्ला नया भवानीराम, लोना रोड, जालौन बताया। इसके बाद जालौन कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों का पता लगाया और उन्हें कोतवाली बुलाकर मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपने लाडले को सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.