अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वाराणसी जिले से भाग कर जिले में शादी रचाने आए प्रेमी युगल को महंगा पड़ गया। मुखबिर की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय की अगुवाई में पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर तिघरा थाने से आए उपनिरीक्षक/विवेचक के हवाले कर दिया। दो वर्ष पूर्व वाराणसी कैंट के नगेशर निवासी रुस्तम पुत्र नूर मोहम्मद ने अपने को हिन्दू बताते हुए एक हिन्दू किशोरी अपने प्रेमजाल में फसाया। आरोप है कि किशोरी को शादी का झांसा देकर दुराचार भी करता रहा। किशोरी द्वारा शादी का दबाव बनाने पर रुस्तम किशोरी को अपने शाथ लेकर जिला मुख्यालय आकर रेलवे स्टेशन स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका। यह भी पढ़ें- दलित छात्रा का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार किशोरी के साथ यहां भी हैवानियत की गई। गेस्टहाउस संचालक एवं रुस्तम ने किशोरी को ...