बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के विद्यार्थी पुलिस अनुभवात्मक प्रशिक्षण के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली परिसर में छात्र व छात्राओं ने पुलिस की कार्य प्रणाली को करीब से समझा। साथ ही कानून की बारीकियों को जाना। थाना कोतवाली में विद्यार्थियों को मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, वायरलेस, हवालात, कार्यालय आदि के बारे में समझाकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना और उन्हें कानून के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.