अमरोहा, जून 20 -- डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर कोतवाली पहुंच गया। दोनों ने पुलिस से खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से विवाह करने की इच्छा जताई। वहीं, युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। शुक्रवार को दोनों साथ में कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कहा कि वे बालिग हैं तथा अपनी इच्छा से विवाह करना चाहते हैं। युवती ने युवक से ही शादी कराने की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। इसके बाद दोनों परिवारों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस अब दोनों के बालिग होने संबंधी अभिलेखों की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और निय...