शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 03: कांट थाने में शनिवार को बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सदस्य। कांट। आगामी होली एवं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने होली के अवसर पर निकलने बाले लाट साहब के जुलूस के बारे में आयोजकों से जानकारी की। ग्रामीण क्षेत्रों में सिमरिया सहसपुर, जमुनिया दौलतपुत, भंडेरी में भी जुलूस निकाला जाता है। साथ ही क्षेत्र में 211 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम होता है। योगेश शर्मा, अजीत मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, शहजाद अहमद खां, शोएब खां, पंकज शर्मा, सचिन मिश्रा, संजय चतुर्वेदी बिमल बाजपेयी समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...