हाथरस, अप्रैल 11 -- ​सासनी।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत,शुक्रवार को कोतवाली परिसर में भारी मात्रा में अवैध शराब का निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय और उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार गठित एक विशेष टीम की देखरेख में संपन्न हुई।​क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि कोतवाली के मालखाने में लंबे समय से विभिन्न मुकदमों से संबंधित अवैध शराब जमा थी। इन लंबित मामलों के निस्तारण और मालखाने के सुरक्षित रख-रखाव के उद्देश्य से कुल 68 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है। ​इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और संबंधित टीम के सदस्य मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस तरह की निस्तारण प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...