लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम डा0 अमरेश कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुये एसडीएम नें होली के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। वहीं सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा की गंगा जमुनी तहजीब कायम रहनी चाहिये, गलती से या जानबूझकर किसी अन्य पर रंग न फेंके, शरारती तत्वों की सूचना नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने नशा करके वाहन चलाने, हुड़दंग करने एवं त्योहार के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को शान्तिपूर्वक त्योहार मनाने का सन्देश दिया। कहा कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...