औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का उद्घाटन रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के द्वितीय चरण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और जागरूकता से संबंधित सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं साइबर हेल्प डेस्क के जरिए साइबर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.