कोतवाली नगर में तैनात दो सिपाही किए गए लाइन हाजिर
एटा, मार्च 16 -- लापरवाही बरतने पर एसएसपी की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली नगर में दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों ही कोतवाली नगर में मुंशी पद पर तैनात थे। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है इससे पहले दो दरोगा, एक थानेदार पर कार्रवाई की थी। इसके साथ ही कोतवाली नगर, कोतवाली जलेसर में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम का भी ट्रांसफर किया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर में आरक्षी धर्म सिंह, आरक्षी कलाम चिश्ती को पुलिस लाइंस भेजा गया है। सोमवार को एसएसपी ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि लापरवाही को लेकर एसएसपी ने कार्रवाई की है। इससे पहले कोतवाली नगर में तैनात दरोगा पर एसएसपी ने कार्रवाई की थी। कोतवाली नगर में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अजब सिंह को थाना अवागढ़ भेजा गया है इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.