बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। डीएम के निर्देश पर सीएमओ की ओर से गठित अलग-अलग टीमें जहां अपंजीकृत, अवैध, अनाधिकृत डाक्टरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं, वहीं कोतवाली देहात में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच निजी अस्पताल सील कर दिए गए। कईं अन्य को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन के लिए 15 दिन का मौका दिया गया है। डिप्टी सीएमओ डा. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. आरपी विश्वकर्मा व जिला पब्लिक हैल्थ एक्सपर्ट डा. प्रतीक किशोर की टीम ने पुलिस बल के साथ बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में छापेमारी की। यह वहीं क्षेत्र है, जहां पर नोडल डा. प्रमोद देशवाल की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए थे। टीम में शामिल डा. प्रतीक किशोर ने बताया, कि अनाधिकृत चिकित्सा अभ्यास व घोर कमियां पाए जाने पर कोतवाली देहात में नवजीवन हॉस्पिटल, न्यू मैट्रो हॉस्पिटल, जफर हॉस्पिटल, ...