बस्ती, जून 17 -- बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनूपार चौकी क्षेत्र स्थित रामपुर मोड़ के पास बुजुर्ग का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सोनूपार गांव के पास मंगलवार सुबह रामपुर मोड़ पर एक शव दिखा। यह शव करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का है। सूचना पर सोनूपार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। उसे पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूमते हुए देखा जा रहा था। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान वह अक्सर सड़क किनारे या आसपास के स्थानों पर रात गुजारता था। ग्रामीणों के अनुसार वह क्षेत्र में घूमत...