भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राह चलती महिलाएं ही नहीं युवक भी अब ठगों का शिकार होने लगे हैं। सोमवार को कोतवाली चौक के पास खंजरपुर के रहने वाले युवक से बदमाशों ने फर्जी पुलिस वाला बनकर पहने हुए आभूषण उतरवाया और ठगी कर वहां से भाग निकले। ठगी का शिकार युवक कोतवाली थाना पहुंचा जहां से उसे तातारपुर थाना भेज दिया गया। तातारपुर में भी केस दर्ज नहीं किया जा सका है। युवक का कहना है कि वह चौक से गुजर रहा था तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और बोला कि आपको साहब बुला रहे हैं। उसके कहने पर युवक पास में ही खड़े एक व्यक्ति के पास गया तो उसने खुद को पुलिस वाला बताया। फर्जी पुलिस वाले ने युवक से कहा कि सोने की चेन और अंगूठी पहनकर क्यों निकले हैं। छिनतई हो सकती है। उसने आभूषण खोलकर रख लेने को कहा। इसके लिए ठगों ने उसे कागज दिया। कागज में आभूषण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.