उरई, मार्च 27 -- उरई, संवाददाता। उरई कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों पक्षों के लोग लगातार भिड़ते रहे। कोतवाली के सामने हो रही मारपीट की खबर पाकर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और लड़ रहे दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर कोतवाली लाया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.