कोतवाली के सामने चोरी के मामले में केस दर्ज
गोंडा, मई 14 -- मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक के ठीक सामने बीते मंगलवार की रात चाय की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के बाद पुलिस टीम कस्बा इटियाथोक के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखी नकदी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- बांका: बौसी में मोटर दुकान से एक लाख की चोरी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इटियाथोक कोतवाली के सामने हुई इस बड़ी चोरी की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.