कोतवाली के सामने कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत, दो घायल
औरैया, जून 17 -- शहर कोतवाली के सामने बुधवार दोपहर कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम निवासी 20 वर्षीय रिंकू पुत्र गंगा सिंह ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार दोपहर वह मंडी समिति की ओर से एक सवारी 39 वर्षीय डम्पी पुत्र शमशाद को बैठाकर चौराहे की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली के सामने पहुंचते ही ई-रिक्शा अचानक बीच सड़क पर मुड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक रिंकू सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा में सवार डम्पी भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.