संभल, मई 25 -- भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को कोतवाली परिसर के बाहर पुलिस प्रशासन की ओर से राहगीरों और आमजन को शर्बत वितरित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी। राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों ने शर्बत ग्रहण किया। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज गर्मी में इस तरह की व्यवस्था राहत देने वाली है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक समेत निरीक्षक अपराध बलराम सिंह, एसआई सोमपाल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कोतवाली के बाहर पुलिस ने किया शर्बत वितरण यह भी पढ़ें- वार्डेन पोस्ट मढ़ीनाथ ने किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- पुलिस ने राहगीरों के लिए प्याऊ की कराई व्यवस्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...