उरई, मार्च 11 -- उरई। उरई कोतवाली के बाहर बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया कि जब दो गुटों के बीच अचानक झड़प हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसका वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बढ़ता देख ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा कर चलता किया हालांकि किसी ने भी मामले को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी, जो थोड़ी ही देर में विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान एक महिला ने भी एक युवक को थप्पड़ जड़ दिए। कोतवाली के बाहर हो रही इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.