प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली के बगल तहसीलदार आवास के पास स्थित दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों से नकदी समेत हजारों का सामान समेट लिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुनील पांडेय की कोतवाली के बगल तहसीलदार आवास की चारदीवारी से सटाकर पान की गुमटी है। नगर के फरेदूपुर मोहल्ला निवासी पप्पू मिश्रा की कोतवाली गेट के बगल में पान, चाय-नाश्ते की दुकान है। रात में वे दुकान बंद कर घर चले गए। चोर दोनों दुकानों में घुसे और वहां रखी नकदी, गुटका, पान तम्बकू, सिगरेट हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि अभी उनको मामले की कोई तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.