सीतापुर, जुलाई 4 -- महमूदाबाद। महमूदाबाद के भुड़कुड़ा के शोभराज (22) पुत्र जगदीश को शनिवार को महमूदाबाद कोतवाली के पास सांप ने काट लिया। बताया जाता है कि एक लड़की गायब होने के मामले में पूछताछ के लिए शोभराज को कोतवाली बुलाया गया था, किन्तु कोतवाली पहुंचने से पहले ही उसे सर्प ने काट लिया। साथ आए परिजन युवक को लेकर निजी अस्पताल गए जहां से इलाज के बाद युवक को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...