बस्ती, मई 30 -- बस्ती। कोतवाली थाने के पास शुक्रवार की शाम के वक्त बाइक में किसी पार्ट की वेल्डिंग कराते वक्त अचानक आग भड़क गई। पेट्रोल टैंक के साथ हैंडिल का हिस्सा धू-धूकर चलने लगा। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान मौके पर संजोग से एक फायर कर्मी मौजूद था। वह दौड़कर अग्निशमन कार्यालय से आग बुझाने के लिए उपकरण ले आया और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की चपेट में आने के कारण बाइक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटनाक्रम के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। हादसे के बाद बाइक लेकर चालक मौके से चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...