आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के पास मंदिर में गुरुवार को प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ इसरापार निवासी नितिन का चार वर्षों से पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम संबंध था। दोनों घर से फरार हो गए थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे नितिन के बुलाने पर उसकी प्रेमिका अपने घर से निकल गई और मानिकाडीह में जाकर उसका इंतजार करने लगी। इसी दौरान नितिन की बहन उसे धनछुला तक लेकर पहुंची। मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन पहुंच गए और युवती को अपने साथ लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। परिजनों की सहमति बनने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद प्रेमी युगल ने जीयनपुर कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.