हापुड़, मार्च 29 -- कोतवाली क्षेत्र के आसपास बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों का झुंड लगातार इलाके में घूमता रहता है और कूड़े के ढेरों को बिखेर देता है। बंदर कूड़े को इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और आसपास दुर्गंध का माहौल बना रहता है। कई बार बंदर राह चलते लोगों पर झपटने की कोशिश भी करते हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा डरे हुए हैं।लोगों ने बताया कि सुबह और शाम के समय समस्या और बढ़ जाती है, जब बंदरों का झुंड ज्यादा सक्रिय रहता है। इससे बाजार और कोतवाली के आसपास आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.