कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ। कोतवाली के निकट स्थित नगरपालिका परिषद की दुकानों के बीच खाली पड़ी भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए शिकायत किए जाने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने फिलहाल एक दिन के लिए कार्य रुकवा दिया है। मौके पर नगरपालिका के अवर अभियंता रविराज कौशल एवं सफाई लिपिक अमरदीप पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को सोमवार को नगरपालिका कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, जहां अधिशासी अधिकारी के समक्ष पूरे प्रकरण की सुनवाई कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। यह भी पढ़ें- हरित पट्टी पर निर्माण को लेकर हंगामा नगरपालिका सूत्रों के अनुसार संबंधित दुकानदार मोहम्मद शमी पुत्र अब्दुल रसीद के पास पालिका का लिखित बांड एवं निर्माण क...