लखीमपुरखीरी, मई 19 -- मौसम की तपिश को देखते हुए कोतवाली के पास नगर पालिका ने एक कूलिंग पॉइंट स्थापित किया है। इस कूलिंग पॉइंट पर लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही छाया में बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि धूप में चलते हुए थके हुए लोग कुछ देर आराम कर सकें और खुद को गर्मी से बचा सकें। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि भीषण गर्मी में आमजन की सुविधा के लिए सदर चौराहे पर कूलिंग प्वाइंट की व्यवस्था किया जाना सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। यह भी पढ़ें- वाटर कूलर का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद आशीष अवस्थी, रज्जन खान, सुशील कश्यप, रामचन्द्र राठौर, एसपी सिंह चौहान, गीता विश्वकर्मा, रविंद्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा ...