पीलीभीत, जून 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। कोतवाली के पास दीवार पर लगा एक पोस्टर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया हैं। एक युवक ने खुद को देश का मालिक बताकर पोस्टर चस्पा किया है। इस में दर्जन भर से अधिक प्रदेशों के नाम लिखे हैं। पोस्टर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। कस्बे में कोतवाली के पास दीवार पर बीते कई दिनों से एक पोस्टर लगा हुआ है। इस पर पोस्टर पर एक व्यक्ति ने खुद को देश का मालिक और राजा बताते हुए प्रचार प्रसार किया है। इस पोस्टर पर देश के 14 प्रदेशों के नाम भी अंकित है। इसके अलावा धार्मिक चित्र भी लगे हुए हैं। जैसे ही राहगीरों की इस पोस्टर पर नजर पड़ती है। उसे पढ़े बिना उनकी जिज्ञासा शांत नहीं होती। इस पोस्टर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। हांलाकि इसमें किसी राजनीतिक पार्टी विशेष का नाम उल्लेखित नहीं किया गया है। इसके ...