कोतवाली के टीनशेड पर गिरा भारी-भरकम नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला
हमीरपुर, जून 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली में मंगलवार की शाम भारी-भरकम नीम का पुराना पेड़ टूटकर टीनशेड के ऊपर जा गिरा। इत्तेफाक से इस शेड के नीचे आज कोई बैठा नहीं था। वरना कोतवाल से लेकर दरोगा और सिपाही इसी शेड के नीचे बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। अगर कोई शेड के नीचे बैठा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक हुए इस हादसे से परिसर में हड़कंप मच गया। इस हादसे में शेड के नीचे रखी कुर्सियां और फर्नीचर आदि चकनाचूर हो गया है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्तपेड़ की स्थिति कोतवाली परिसर में भारी-भरकम पुराना नीम का पेड़ लगा हुआ है। इस पेड़ का तना काफी चौड़ा था। पुराना होने की वजह से इस पेड़ का काफी हिस्सा अंदर ही अंदर खराब हो गया था, लेकिन किसी को इसके बारे में कुछ पता नहीं था। मंगलवार की शाम करीब 6....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.