भदोही, मई 4 -- भदोही, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सोमवार को भदोही कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। एएसपी ने थाना कार्यालय, परिसर भोजनालय, शस्त्रागार, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र /महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को प्रत्येक विवेचना का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। रात को गश्त करने की भी बात कही। परिसर में पार्क वाहनों को भी नियमानुसार नीलामी कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...