कोतवाली और नयाबाजार से पैकरों ने उठाई चौकी, सराय किलाघाट इमामबाड़ा में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुहर्रम की आठवीं तारीख बुधवार को कोतवाली चौक और नयाबाजार से पैकरों द्वारा चौकी उठाई गई, जो सराय किलाघाट इमामबाड़ा पहुंची। इस दौरान पैकरों और अकीदतमंदों की भारी भीड़ इमामबाड़ा परिसर में जुटी रही। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में महफिल सजाई गई और पूरे क्षेत्र में गम व अकीदत का माहौल बना रहा। सबसे पहले नयाबाजार से रात करीब 9:35 बजे पैकरों द्वारा चौकी उठाई गई, जो लाल खां दरगाह होते हुए सराय किलाघाट इमामबाड़ा पहुंची। वहीं दूसरी ओर रात लगभग 10:35 बजे कोतवाली चौक इमामबाड़ा से पैकरों द्वारा चौकी उठाई गई, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए सराय किलाघाट इमामबाड़ा पहुंची। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की आठवीं पर निकला पैकर जुलूस, इमामबाड़ा का किया भ्रमण वहां सजदा करने के बाद दोनों जगहों की चौकी पुनः अपने निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.