कोतवाली इलाके में बिजली तार की चोरी करते धराया
भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र में बिजली तार की चोरी करते एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर नीरज कुमार ने थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 22 मई की अल सुबह चार बजे उनके फ्लैट की लाइट कट गई। वे घर से बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति उनके अपार्टमेंट के बिजली के तार को काटकर लेकर जा रहा था। ऐसा होते देख उन्होंने अपने पड़ोसियों को बुलाया और दौड़कर उस शख्स को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक कुमार बताया। वह तातारपुर के काजवलीचक का रहने वाला है। आरोपी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि हाल के महीने में बिजली तार चोरी की कई घटनाएं शहर के विभिन्न इलाके म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.