भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी को लेकर केस दर्ज कराया गया है। पटना के रहने वाले निरंजन कुमार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पटल बाबू रोड स्थित एक मॉल के पास बाइक खड़ी कर दवाई खरीदने गए थे। दवाई खरीदने के बाद लौटे तो वहां पर उनकी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...