मधुबनी, मार्च 26 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। साहरघाट थाना के रामजानकी चौक के निकट दो महिला से छीनी गई 90 हजार रूपये पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर मामले का उद्भेदन करने में सफलता पायी है। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को पीसी करते हुए डीएसपी अमित कुमार ने जानकारी दी। उन्होने बताया कि घटना को अंजाम कोढ़ा गैंग के सदस्यों ने दी थी। इस संबन्ध में कटिहार जिला के जुराबगंज थाना के नागेंद्र यादव को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि पूनम देवी एवं उनकी दियादनी रीता देवी 23 मार्च को साहरघाट के बैंक ऑफ इंडिया शाखा से क्रमश- 50 हजार एवं 40 हजार रूपये निकासी कर बैग में रखकर घर जा रही थी। रामजानकी मंदिर के निकट घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर एसपी के आदेश पर एवं उनके निर्देशन में अंचल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.