कटिहार, अप्रैल 13 -- हसनगंज, संवाद सूत्र कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 गेड़ाबाड़ी बसगढ़ा चौक समीप तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में रौतारा धरमगंज आदिवासी टोला के तल्लू सोरेन की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतक तल्लू सोरेन की पत्नी ताला मरांडी व पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य के गोड्डा जिला स्थित पचकट्टी सिद्धू कानू होल दिवस के अवसर पर कोढ़ा सहित पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों से लोग अपने पारंपरिक पूजा अर्चना को लेकर गए हुए थे। लौटते क्रम में गेड़ाबाड़ी बांसगढ़ा चौक समीप एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।मौके पर वार्ड सदस्य उमाशंकर साह व डिमिया छतरजान दिवानगंज के पैक्स अध्यक्ष रुपेश यादव ने बताया कि मृतक तल्लू सोरेन एक मिलनसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.