कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार कोढ़ा नगर पंचायत स्थित कोढ़ा हाई स्कूल के मैदान में हिंदू सभा द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और सभा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी तथा मंच से समाज के उत्थान, युवाओं की भूमिका और धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता जैसे विषयों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.