कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले के कोढ़ा प्रखंड के एक गांव में एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके घर से करीब 7 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी नहीं होने की चर्चा है। मामले में पूछे जाने पर कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर कुमार चौधरी ने बताया कि एसटीएफ द्वारा कोढ़ा प्रखंड के किसी गांव में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली है, लेकिन युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी अब तक जिला पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई गई है। एसपी ने यह भी कहा कि युवक के पास से नकदी बरामद होने की जानकारी मिल रही है। पूरे प्रकरण की आधिकारिक सूचना प्राप्त होते ह...