कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार कोढ़ा प्रखंड के खेरिया बाजार में यंग इंडिया क्रिकेट क्लब द्वारा बंकिम बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। बीते एक दशक के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहे इस क्रिकेट महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मधेपुरा और कसबा के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में जुटे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कविता पासवान, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह, स्थानीय मुखिया सोहराब अली उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील क...