कटिहार, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी 17 दिसंबर को कोढ़ा थाना परिसर में जनता दरबार सह पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। जनता दरबार के दौरान थाना क्षेत्र से जुड़े भूमि विवाद, आपसी झगड़े, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा से संबंधित विषयों सहित अन्य जनसमस्याओं पर खुलकर चर्चा की जाएगी।कोढ़ा थाना क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व प्रतिनिधियों से कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.