पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय परिसर से सोमवार दोपहर बाइक चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर को पकड़कर जैसे ही उसकी पिटाई शुरू हुई कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है। वह कटिहार जिले के कोढ़ा थानान्तर्गत नया टोला जुराबगंज का निवासी है। इस संबंध में केनगर थाना के डगराहा गांव निवासी अमोद कुमार यादव ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी बाइक से बेटी के साथ दस्तावेज बनवाने समाहरणालय आए थे। बाइक को पुराना मुख्तारखाना के समीप लगाकर वे आफिस चले गए, जबकि उनकी बेटी बाइक से थोड़ी देर खड़ी थी। थोड़ी देर बाद आरोपी आया और मास्टर-की लेकर बाइक का लॉक खोलने लगा। जिसे उनकी बेटी ने देख लिया और शोर करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.