कोड वर्ड का इस्तेमाल कर युवाओं तक पहुंचाए जा रहे ड्रग्स
जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- युवाओं तक नशीले पदार्थ अब केवल गोलियों और पाउडर के रूप में ही नहीं पहुंच रहे हैं, बल्कि तस्करी में रंगीन कागज और दूसरे रूपों का भी इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप के जरिए ऐसे पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग नशीले पदार्थों के नए स्वरूप की पहचान और उनकी सप्लाई चेन की जांच कर रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थों को छोटे पैकेट में रखकर युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए मैसेजिंग एप पर कोड वर्ड का इस्तेमाल करने की भी जानकारी मिली है। ग्राहक और सप्लायर के बीच संपर्क ऑनलाइन माध्यम से होता है। इसके बाद तय स्थान पर नशीले पदार्थ पहुंचाए जाते हैं।
स्कूल-कॉलेज के आसपास और पार्टी स्थलों पर नजर ड्रग्स के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.