कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी मामले में एसआईटी ने फीलखाना निवासी अग्रवाल ब्रदर्स के विनोद अग्रवाल उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट बेटे शिवम और सहयोगी लखनऊ निवासी प्रभात खरे के खिलाफ पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। एसआईटी ने इस मामले में 60 गवाह बनाए हैं। आरोप है कि विनोद अग्रवाल ने अपनी फर्म से फर्जी ईवे बिल के जरिये 21 लाख कोडीनयुक्त सिरप मंगाए और उसे बिना बिल अथवा रसीद के बेच दिया। कोडीनयुक्त सिरप मामले में एसआईटी की यह पहली चार्जशीट है। सात मामलों में चार्जशीट लगाना शेष है। दवाओं की आड़ में एनडीपीएस श्रेणी से संबंधित कोडीनयुक्त सिरप व नशीली दवाएं खरीदने और बेचने के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बीते वर्ष छापेमारी कर सिरप की एक लाख शीशियां बरामद की थीं। जांच में 21 लाख शीशियां बि...