चंदौली, जनवरी 2 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के समीप अलग-अलग कटरा से संचालित बंद दो दवा दुकानों के बाबत कोडीन सिरप के मामले में पुलिस की टीम ने शुक्रवार की शाम कटरा मालिक सहित आसपास के लोगों से जानकारी ली। हालांकि पुलिस टीम के हाथ कुछ खास नहीं लगा। लेकिन पुलिस टीम के धमक से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। देश और प्रदेश व्यापी हाई प्रोफइल कोडीन सिरप मामले में एसटीएफ सहित कई टीमें जांच पड़ताल कर रही है। इसमें फर्जी फर्म पर सिरप बेचने वाले पीडीडीयू नगर के एक आरेापी को जेल भेजे जा चुका है। इसके अलावा कई गिरफ्तारी और फर्मो पर छापेमारी अभी तक जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिला पुलिस टीम मुगलसराय कोतवाली से संबंद्ध जलीलपुर पुलिस चौकी पर पहुंची। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.