एटा, मार्च 26 -- चर्चित कोडीन सिरप के मामले में अलीगंज पुलिस ने एक और गिरफ़्तारी की है। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही एसआईटी झांसी ने भी डेरा डाल लिया। कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपी को अलीगंज पुलिस ने जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि कुछ माह पहले एंटी नारकोटिक्स टीम, अलीगंज पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से काफी संख्या में प्रतिबंधित सिरप पकड़े थे। मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा था जिन्हे कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। सिरप की कीमत लाखों में बताई गई थी। वर्तमान में मामले की जांच एसआईटी झांसी कर रही है। एसआईटी को जांच मिलने के बाद अलीगंज क्षेत्र की भी विवेचना एसआईटी ही कर रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.