प्रयागराज, फरवरी 5 -- कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोहम्मद सैफ पर प्रतिबंधित कप सिरप की अवैध खरीद और सप्लाई करने का आरोप है। वह अपने भाई फैजुररहमान के साथ मिलकर धंधे को संचालित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, 'मेसर्स एम के हेल्थकेयर' और वाराणसी में 'पीडी फार्मा' नाम से फर्जी फर्में बनाकर कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई की जाती थी। दस्तावेजों में इन्हें वैध दवा कारोबारी दिखाया गया था, लेकिन असल में इन प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल प्रतिबंधित सिरप की अवैध ढुलाई और बिक्री के लिए हो रहा था। यह भी पढ़ें- 'चालान' का लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 12 लाख; साइबर फ्रॉड का नया हथकंडा यह भी पढ़ें- अलंकार अग्निहोत्री ने पेश किया दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.