बांदा, सितम्बर 29 -- बांदा। कोडीनयुक्त सिरप तस्करी मामले में अदालत ने सोमवार को आरोपी प्रवीण उर्फ लकी और हापुड़ निवासी शेखर की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। जिसके के बाद अब दोनों आरोपी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। वहीं मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता समेत तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के बाद अदालत ने एक अक्तूबर की तारीख तय की है। विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम संजय कुमार सिंह प्रथम की अदालत में सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। जिसमें विवेचक गौरव मिश्रा ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामले में अभी साक्ष्य संकलन और विवेचना के अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई बाकी है। यह भी पढ़ें- कोडीन सिरप मामले में आरोपियों कस्टडी रिमांड पर सुनवाई एक को आरोपियों के जमानत पर बाहर आने से जांच प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई। दोनों पक्षों को ...