बागपत, जनवरी 7 -- बड़ौत। बुधवार को एसडीएम बड़ौत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेहरू रोड पर एक मकान में संचालित हॉस्पिटल में छापेमारी की। कोडीन सिरप की सूचना पर की गई छापेमारी में सिरप तो नहीं पाई गई, लेकिन बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के बच्चों को भर्ती कर उपचार होता मिला। उपचारधीन बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए, अस्पताल संचालक को 3 दिन में समस्त अभिलेख सीएचसी पर जमा कराने का नोटिस जारी किया गया। एक मकान में संचालित नसीम हॉस्पिटल में छापेमारी की गई। एसडीएम भावना सिंह के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार गर्ग टीम के साथ पहुंचे। कोडीन सिरप के उपलब्ध होने की सूचना पर पहुंची टीम को मौके पर सिरप तो नहीं मिली, लेकिन उपचार के लिए लगभग आधा दर्जन बच्चे भर्ती पाए गए। यही नहीं बच्चों के उपचार के लिए उस समय कोई विशेषज्ञ चिकित्सक मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.