मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रेन के दो कोच अटेंडेंट को कोडीन युक्त कफ सिरप की बांग्लादेश में तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर डीआरआई की टीम ने इन्हें गुवाहाटी से गिरफ्तार किया। इन्हें बुधवार को मुजफ्फरपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।भोपाल के रानी कमलापति जंक्शन से अगरतला जाने वाली विशेष ट्रेन के दोनों आरोपित कोच अटेंडेंट अमित अहिरवाल और शरद तिवारी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इनके खिलाफ मुजफ्फरपुर डीआरआई में मामला दर्ज किया गया है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि विशेष ट्रेन से कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप भोपाल से अगरतला के रास्ते बांग्लादेश भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बरौनी में विशेष ट्रेन की बीते 13 मार्च को जांच की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.