बस्ती, जून 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडीन युक्त कफ सिरप न्यू फेंसेडिल के बड़े कारोबारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका को अपर सत्र न्यायाधीश मीनाक्षी सोनकर की अदालत ने खारिज कर दी। कोतवाली बस्ती में एनडीपीएस व अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें की विवेचना के दौरान रांची, झारखंड स्थित मेसर्स शैली ट्रेडर्स के मालिक धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल का नाम सामने आया है। अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध है। जांच में सामने आया है कि गांधी नगर में गणपति फार्मा के नाम से पंकज कुमार के नाम से फर्जी कूट रचित आधार कार्ड व फर्जी पते पर थोक दवा की दुकान कागजों में खोली गई। यह भी पढ़ें- कोडीन सिरप कारोबारी की जमानत अर्जी खारिज शहर के चार फर्म से एक लाख 77 हजार शीशी की बिक्री विभिन्न बिलों के माध्यम से की गई। जांच मे...