बस्ती, अगस्त 26 -- बस्ती। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश मीनाक्षी सोनकर की अदालत में शुक्रवार को नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप न्यू फेंसेडिल के अवैध कारोबार का आरोपी पंकज कुमार जेल से न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए पेश हुआ। शेष तीन अन्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। न्यायाधीश ने आरोपी पंकज कुमार की गणपति फार्मा के एचडीएफसी बैंक शाखा मकबूल आलम रोड वाराणसी में जमा धनराशि 895548 रुपये कुर्क करने के बाद उसको अपराध से अर्जित आय मानते हुए पूर्व में ही अधिग्रहण किए जाने का आदेश दिया था। पंकज बस्ती जेल से उपस्थित हुआ। देवेश, धमेंद्र अग्रवाल वाराणसी जेल व भोला जायसवाल सोनभद्र जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। न्यायालय ने अगली तारीख पेशी नौ सितंबर नियत किया है।

जांच की प्रक्रिया कोतवाली बस्ती में एनडीपीए...