रांची, मार्च 25 -- रांची, संवाददाता। रांची में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार केस में अदालत ने आरोपी टुट्टू कुमार साव को जमानत देने से इनकार कर दिया। मामले को गंभीर मानते हुए अपर न्यायायुक्त एसएन तिवारी की अदालत ने याचिका खारिज की। अदालत में कहा गया कि पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में फेंसिरिक्स और ओनेरेक्स कफ सिरप बरामद किया था। जिसमें कोडीन फॉस्फेट पाया गया, जो नशीला तत्व है। जांच में सामने आया कि सहआरोपी करण कुमार सिंह के कब्जे से 20 बोतल फेंसिरिक्स और 5 बोतल ओनेरेक्स कफ सिरप मिला था। ड्रग इंस्पेक्टर की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि इस तरह की दवाओं की बिक्री बिना लाइसेंस और चिकित्सकीय सलाह के गैरकानूनी है और इसका उपयोग नशे के रूप में भी किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.