बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/(एफटीसी द्वितीय), बस्ती मीनाक्षी सोनकर की अदालत में कोडिन कफ सिरप मामले के अभियुक्त भोला जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने हाजिर किया। अदालत ने विपक्षी की दलीलों को खारिज करते हुए अभियुक्त की न्यायिक रिमांड की पुलिस की याचना को स्वीकार्य कर लिया। अभियुक्त भोला जायसवाल वाद में थाना कोतवाली पुलिस ने उसे न्यायालय में हाजिर किया। विवेचक ने भोला जायसवाल को वारंट बी के तहत थाने से रिमांड प्रार्थना-पत्र मय केस डायरी, नकल रपट, नकल चिक व अन्य दीगर कागजात प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमांड की याचना की। अभियुक्त की ओर से विद्वान अधिवक्ता ने रिमांड पर आपत्ति करते हुए कहा कि प्रार्थी पर झूठा आरोप लगाया गया है। पुलिस साजिश के तहत फंसाया गया है। सिरप बेचने का अधिकार भारत सरकार से प्राप्त...